प्रताप नगर में घर में घुसकर 25 लाख की संपत्ति चोरी
जहानाबाद, जून 7 -- घर में परिजन सोते रहे और चोर ले उड़े नकदी व जेवरात मेहंदिया, निज संवाददाता। कलेर थाना क्षेत्र के प्रताप नगर गांव में शनिवार की रात एक घर में भीषण चोरी की घटना हुई। चोरों ने घर में घुसकर 76 हजार नकद समेत करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में ही सो रहे थे। सुबह चोरी की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले को लेकर कलेर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रताप नगर निवासी अशोक कुमार सिंह के पुत्र अविनाश कुमार ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि शनिवार की रात भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। रविवार की सुबह करीब 4:30 बजे उनकी नींद खुली और वह शौच के लिए कमरे से बाहर निकले। इसी दौरान बगल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.