हरदोई, जनवरी 22 -- बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रताप नगर चौराहा सीतापुर मार्ग पर वर्षों से वीरान पड़ी वन रेंज की चौकी को वन विभाग ने पुनः सक्रिय कर दिया है। वन रेंज कछौना के रेंजर विनय कुमार सिंह के निर्देशन में सेक्शन प्रभारी सत्यम सिंह द्वारा चौकी की मरम्मत कर नई चौकी स्थापित कर दी गई है। स्थापना के बाद रेंजर विनय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर चौकी का निरीक्षण किया। यहां दो नए वन गार्डों की तैनाती कर दी। उन्होंने बताया कि काफी समय से इस स्थान पर वन रेंज चौकी का नामोनिशान तक नहीं रह गया था। इससे गश्त करने वाले कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। रेंजर ने कहा कि अब चौकी पर 24 घंटे दो गार्ड तैनात रहेंगे। इससे क्षेत्र में अवैध कटान पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सकेगा। विशेष रूप से ठंड के मौसम में अवैध कटान की आशंका...