बदायूं, मार्च 1 -- बदायूं। क्षत्रिय महासभा और महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप चौक स्थित वीर शिरोमणि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राज्यारोहण दिवस मनाया। इस दौरान वक्ताओं ने महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा को शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल करने और उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग उठाई। महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ ने राजस्थान सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि भारत सरकार को भी देश भर में राज्यारोहण दिवस मनाना चाहिए। वरिष्ठ ट्रस्टी धनपाल सिंह, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह, क्षत्रिय सैनिक सभा के संरक्षक विजय रतन सिंह, क्षत्रिय युवा सभा के तहसील सचिव शिव प्रताप सिंह, महेश पाल सिंह एवं राम प्रकाश आदि ने सहभागिता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.