चतरा, अप्रैल 10 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर प्रखंड में इन दिनों वन पट्टा के नाम पर हजारों एकड़ वन विभाग के भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। कई क्षेत्रों में बड़े-बड़े मकान बनाये जा रहे और खेती भी की जा रही है। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के कोई ऐसा जगह नहीं बचा है जहां लोग वन विभाग के भूमि पर पक्का मकान से लेकर कच्चे मकान, झोपड़ी बनाकर और ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर धड़ल्ले से खेती उपजाया जा रहा है। पहले तो वन विभाग के जमीन पर अफीम तस्करों द्वारा अफीम की खेती बेरोकटोक जारी रही, अब लोग घर मकान बना कर अतिक्रमण कर रहे हैं। यहां तक कि झारखंड के आलावा बिहार से भी लोग आकर वन विभाग की भूमि को अतिक्रमण कर घर और मकान बना रहे हैं। इसके अलावा पंचायत और प्रखंड से मिलने वाला पीएम आवास योजना, अबुआ आवास योजना निर्माण कार्य भी वन विभाग के जमीन पर धड़ल्ले स...