गंगापार, मार्च 8 -- लोकगीत और बिरहा की समृद्ध परंपरा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतापपुर क्षेत्र के करुआडीह में आगामी 14 मार्च को विराट बिरहा महासंग्राम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन चन्द्रशेखर आजाद इंटरमीडिएट कॉलेज, परमेश्वरपुर परिसर में जहां जहां शाम चार बजे से रातभर बिरहा गायन का सिलसिला जारी रहेगा। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में प्रदेश के ख्यातिप्राप्त आठ बिरहा कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव व संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.