चतरा, मार्च 31 -- प्रतापपुर, प्रतिनिधि। प्रतापपुर सीएचसी केंद्र में पहली बार सरकार द्वारा गर्भाशय कैंसर से बचाव को लेकर 14 से 15 वर्ष की बच्चियों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान तीन महीनों तक चलाया जाएगा। सीएचसी केंद्र प्रतापपुर में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर 15 वर्ष की तीन बच्चियों का सफल टीकाकरण किया गया। सीएचसी केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार संजीव ने बताया कि यह गर्भाशय कैंसर टीकाकरण अभियान सरकार द्वारा पहली बार शुरू किया गया है। अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष की बच्चियों का टीकाकरण होगा। उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण अभियान से भविष्य में गर्भाशय कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के वायरस से बचाव हो सकेगा, इसीलिए सरकार द्वारा यह अभियान सोमवार से शुरू किया गया है। उन्होंने प्रखंड के लोगों से अपील की है कि यदि उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.