चतरा, जून 10 -- प्रतापपुर, प्रतिनिधि। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बरवाकोचवा मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के जमुवा बाराचट्टी निवासी बबलू कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बबलू प्रतापपुर में एक प्राईवेट इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत थे। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर दिया गया। यह भी पढ़ें- घाघरा में ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत,चालक फरार हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों क...