जहानाबाद, अप्रैल 28 -- कुर्था, निज संवाददाता । थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से सोमवार की रात एक स्कूली बस की चोरी होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बस जहानाबाद स्थित मानस विद्यालय की थी, जो प्रतिदिन कुर्था से बच्चों को लेकर जहानाबाद जाती थी। बस को प्रतापपुर निवासी चालक सकलदेव यादव के पुत्र मुन्ना कुमार अपने घर के पास खड़ा करते थे। सोमवार दोपहर बस खड़ी करने के बाद चालक एक बारात में शामिल होने जहानाबाद चला गया था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक के अनुसार, रात करीब 8 बजे चालक से बात हुई थी, तब तक बस सुरक्षित थी, लेकिन मंगलवार सुबह करीब 4 बजे बस गायब पाई गई। बस का नंबर बीआर 25 पी 9332 बताया गया है। इस संबंध में कुर्था थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष समीर कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.