चतरा, अप्रैल 24 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर के सुखनदिया डैम के समीप एक्सपायरी दवाईयां फेंकी गयी है। हालांकि सभी दवाएं का उपयोग करने की समय सीमा समाप्त हो गयी है। परंतु इतनी मात्रा में खुले में फेंकी हुई दवाएं मिलना स्वास्थ्य व्यवस्था पर लापरवाही है। लोगों का कहना है कि जब अस्पताल में "दवा उपलब्ध नहीं है" कहकर मरीजों को बाहर से खरीदने को मजबूर किया जाता है, तो आखिर ये दवाइयां यहां कैसे पहुंची। डैम किनारे मिली दवाइयों को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि इन्हें किसने, क्यों और किन परिस्थितियों में यहां फेंका। यह मामला पूरी तरह जांच का विषय है। यह भी पढ़ें- पीएचसी में एसी नहीं होने से दवा की गुणवता हो रही प्रभावित संभावना जताई जा रही है कि कहीं कुछ कर्मी अपनी लापरवाहियों या कमियों को छुपाने के उद्देश्य से इस तरह का कदम तो नहीं उठा रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.