चतरा, जुलाई 10 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिद्दकी गांव के एक कुएं से एक युवती का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान सिदकी गांव निवासी महेंद्र भुईयां के 18 वर्षीय पुत्री शांति कुमारी के रूप् में हुई। वह अपने घर से रविवार यानि 5 जुलाई को घर से अचानक कहीं चली गयी थी। पांच दिनों केबाद शांति का शव घर से लगभग पांच सौ गज की दूरी पर स्थित एक कुंवे से बरामद किया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया और पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा गया है। हालांकि शव पूरी तरह से क्षत विक्षत था। लोगों का कहना है कि शांति को खोज बिन किया जा रहा था परंतु कही पता नहीं चला, परिजनों का कहना हुआ कि शांति एक साल पहले एक लड़का के साथ बाहर चली गई थी, गांव के लोगों ने समझा कि कहीं फिर ...