चतरा, मई 4 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि प्रतापपुर के अफीम डोडा तस्कर को प्रतापपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक चतरा अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली कि कुंदा थाना क्षेत्र से एक मालवाहक टेमपू प्रतापपुर की ओर आ रही है। इसकी सूचना प्रतापपुर थाना पुलिस को दी गई। प्रतापपुर थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए बलवादोहर के पास टेम्पू को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान माल वाहक टेम्पो में उपर से धान और नीचले हिस्से में प्लास्टिक की दस बोरी में 282 किलो ग्राम अफीम डोडा चूरन लदा हुआ है। इसी मामले में टेम्पू चालक एवं टेम्पू मालिक थाना क्षेत्र के गोमें गांव निवासी मनोज कुमार साव के पुत्र अजय कुमार साव को गिरफ्तार किया गया और इस मामले में प्रतापपुर थाना कांड संख्या 43/26 एनडीपीएस एक्ट एवं 3(5) ...