प्रतापनगर-लालकुंआ-प्रतापनगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
आगरा, मई 9 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 09119/09120 प्रतापनगर-लालकुंआ-प्रतापनगर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि ट्रेन प्रतापनगर से 3 मई से प्रत्येक रविवार को और लालकुंआ से 4 मई से प्रत्येक सोमवार को चलेगी। ट्रेन दोनों तरफ से नौ-नौ फेरे लगाएगी। ट्रेन प्रतापनगर से रविवार शाम 5 बजे चल कर अगले दिन सुबह 6 बजे मथुरा जं. और दोपहर 12.45 बजे लालकुंआ पहुंचेगी। ट्रेन लालकुंआ से सोमवार दोपहर 3.50 बजे चलकर रात 22.25 बजे मथुरा जं. और अगले दिन मंगलवार को सुबह 11.30 बजे प्रताप नगर पहुंचेगी। ट्रेन में 2 सेकेंड एसी, 5 थर्ड एसी, एक थर्ड एसी इकनॉमी, 6 स्लीपर, 4 जनरल कोच लगे होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.