प्रतापगढ़ के आंवले पर पोस्टकार्ड जारी
प्रयागराज, जुलाई 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। डाक विभाग अब केवल डाक टिकटों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भौगोलिक संकेतक (जीआई) उत्पादों के प्रचार-प्रसार का भी माध्यम बनेगा। इसी दिशा में प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध जीआई टैग प्राप्त आंवला पर विशेष पोस्टकार्ड जारी किया गया है। इससे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और अन्य जीआई उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।प्रतापगढ़ का आंवला अपने औषधीय गुणों और विटामिन-सी की प्रचुरता के कारण देशभर में प्रसिद्ध है। इससे मुरब्बा, जूस, अचार, कैंडी, चूर्ण और कई अन्य उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इस चित्र पोस्टकार्ड का प्रस्ताव प्रयाग फिलाटेलिक सोसायटी ने दिया था। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलाटेली केवल डाक संग्रह का विषय नहीं, बल्कि किसी क्षेत्र की संस्कृति, इतिहास और विशिष्ट उत्पादों को पहचान दिलाने का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.