प्रतापगढ़ की घटना के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
सोनभद्र, अगस्त 20 -- सोनभद्र,संवाददाता। प्रतापगढ़ में सौरभ विश्वकर्मा की पीट-पीटकर हत्या और लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा के साथ कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में बुधवार को विश्वकर्मा समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के जिलाध्यक्ष बुन्दर प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि सौरभ विश्वकर्मा की हत्या की घटना बेहद गंभीर है। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कथित तौर पर किए गए व्यवहार की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.