प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। इलाज के लिए प्रतापगढ़ जिला जेल से एसआरएन अस्पताल लाया गया बेटे का हत्यारोपी बाबू लाल वर्मा गुरुवार रात पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से भाग निकला। इस बात की जानकारी होते ही अस्पताल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन देर रात तक बंदी को पकड़ा नहीं जा सका।प्रतापगढ़ के अंतू थानाक्षेत्र में चौबेपुर गांव का रहने वाला 45 वर्षीय बाबू लाल पर आरोप है कि दिसंबर में उसने अपने ही दस साल के बेटे को जमीन पर पटककर मारा डाला था। इसके पीछे उसका मकसद पत्नी और उसके प्रेमी को हत्या में फंसाना था। घटना का खुलासा होने पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। तबीयत बिगड़ने पर बाबू लाल को शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में प्रतापगढ़ जिला जेल से एसआरएन अस्पताल भेजा गया था। घटना के संबंध में डीसीपी मनीष शांड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.