वाराणसी, फरवरी 27 -- शिवपुर, संवाद। लोढ़ान (शिवपुर) स्थित महादेवपुरम कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर में बैंक अफसर की पत्नी 26 वर्षीय काजल राय ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले छह पेज का सुसाइड नोट उसने अपने मायके में परिजनों के व्हाट्सऐप पर भेजे थे। काजल का पति नितेश कुमार सिंह बैंक ऑफ इंडिया के मलदहिया शाखा में असिस्टेंट मैनेजर है। चंदौली के सकलडीहा रेलवे स्टेशन के निकट शिवगढ़ की निवासी काजल राय की शादी 16 नवंबर 2024 को नितेश कुमार सिंह से हुई थी। मायकेवालों के मुताबिक शादी के तीन-चार माह बाद ही काजल की प्रताड़ना शुरू हो गई। कई बार मारपीट और पारिवारिक सुलह-समझौते के बीच बीते 26 जनवरी को मायके से काजल ससुराल आई थी। आरोप है कि 7 फरवरी को उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में पीड़िता ने 9 फरवरी को पति समेत जेठ विवेक कुमार सिंह, अभिषेक कु...