प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने घर छोड़ा
नोएडा, मई 20 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-168 निवासी महिला ने पति, सास और ससुर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एक्सप्रेसवे थाने में केस दर्ज कराया। तीनों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला अपने मायके चली गई। सेक्टर-168 की सोसाइटी की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2014 में आगरा निवासी देवदत्त यादव उर्फ राजू से हुई थी। महिला की दस और छह साल की दो बेटियां हैं। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद तक तो सब कुछ सामान्य रहा। बाद में पति और सास-ससुर परेशान करने लगे। जरा सी बात पर तीनों मारपीट करने लगते। प्रताड़ना के चलते महिला कई बार बीमार भी हो गई। जनवरी 2026 में पति ने महिला के मायके वालों को फोन कर उसे ले जाने को बोला। ऐसा नहीं करने पर अपने या महिला के साथ गलत करने की धमकी दी। मायके वाले बात करने के लिए आए तो आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.