प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने खुद को आग लगाई, मौत
गाज़ियाबाद, सितम्बर 15 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। पति और ससुर की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने ससुर पर छेड़खानी और पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना से पहले बेटी ने फोन पर मायके वालों को अपनी आपबीती बताई थी। वेव सिटी पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कविनगर थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब नौ साल पहले ग्राम महरौली निवासी रौनक तेवतिया के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती वर्ष सामान्य रहे, लेकिन करीब तीन साल पहले साक्षी की सास की मौत के बाद ससुराल में परिस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.