प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी, अस्पताल में छोड़ पति व ससुर फरार
मुंगेर, जून 10 -- मुंगेर, निज संवाददाता। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नौलखा में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर 38 वर्षीय मालती देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन दाखिल कराने के बाद पति गणेश यादव और ससुर शंकर यादव समेत सभी सुसराल वाले अस्पताल से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मायके वाले अस्पताल पहुंचे। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बांक निवासी पीड़िता के पिता सारजन यादव ने बताया कि 17 वर्ष पूर्व मालती की शादी हुई थी। पिछले कुछ समय से ससुराल वाले दो लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी करने के लिए वे जमीन बेचने की तैयारी में थे, लेकिन इस बीच आरोपियों ने मालती के साथ बेरहमी से मारपीट की। इससे तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.