श्रावस्ती, मार्च 23 -- श्रावस्ती, संवाददाता। 10 वर्ष पहले मारपीट व विवाद से परेशान होकर एक महिला ने आत्महत्या कर लिया था। मामला न्यायालय में विचारणधीन चल रहा था। सोमवार को न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई व अर्थदंड से दंडित किया। इकौना थाना क्षेत्र के महरौली गांव निवासी मुंशीलाल पुत्र रामभरोसे ने वर्ष 2016 में जमीन के विवाद में एक महिला से मारपीट की थी। साथ ही विवाद कर रहा था। जिससे परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर लिया। मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुंशीलाल के विरुद्ध मारपीट, विवाद से प्रताड़ित कर आत्महत्या को उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने विवेचना की और आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। 10 वर्ष से न्यायालय में केस का विचारण चल रहा था। सोमवार को न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उम...