बदायूं, फरवरी 9 -- बदायूं, संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर दहेज उत्पीड़न के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसे लगातार वैवाहिक प्रताड़ना, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न, मारपीट और गाली-गलौज का सामना करना पड़ा। आरोप है कि अश्लील हरकतें की गईं, घर से निकाल दिया गया, बच्चों के पैतृक हक को खत्म करने की साजिश रची गई, जान से मारने की धमकी दी गई और सिविल वाद वापस लेने का दबाव बनाया गया। दरअसल इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व उसकी शादी मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले अनिल कुमार पुत्र देशराज के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही बाइक न मिलने को लेकर ससुरालीजनों द्वारा समय-समय पर मानसि...