कौशाम्बी, अगस्त 4 -- कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी फतेहपुर जिले के हुसैनगंज बहवलपुर में हुई है। आरोप है कि पति पप्पू सोनी व अन्य ससुराली लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। बात-बात पर पिटाई की जाती है। ससुराल के हिमांशु, अनिल एवं रामलाल ने छेड़खानी भी की है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने इन सभी आरोपियों के साथ ही ससुराल की रूपा देवी तथा निखिल के खिलाफ भी मुकदमा कायम किया है। कोतवाल विनीत सिंह ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...