सिमडेगा, जून 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि।शहर के धर्मशाला में मंगलवार को प्रणिक हीलिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप दिन के 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक लगेगा। कैंप में तनाव, चिंता और भावनात्मक बोझ को कम करने में सहायता, ऊर्जा, उत्साह और आंतरिक शक्ति में वृद्धि, एकाग्रता और मानसिक स्पष्टता में सुधार, शांति, विश्राम और सकारात्मकता का अनुभव, संपूर्ण स्वास्थ्य और कल्याण को बेहतर बनाने में सहायक, दैनिक जीवन के लिए व्यावहारिक स्व-उपचार का लाभ दिया जाएगा।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...