प्रणाम कर पिता को सुनसान में ले गया बेटा, फिर सीने में मारी गोली; प्रॉपर्टी के लिए बाप की हत्या
नालंदा, मई 13 -- बिहार के नालंदा जिले से बाप-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। भागनबिगहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत तूफानगंज गांव में बुधवार को संपत्ति विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिजन में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान 48 वर्षीय बच्चू पासवान के रूप में की गई है। परिजन के अनुसार, बुधवार दोपहर आरोपी बेटा घर पहुंचा और पहले पिता को प्रणाम किया। इसके बाद वह उन्हें बातचीत के बहाने घर से कुछ दूरी पर सुनसान इलाके में ले गया, जहां उनके सीने में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।बच्चू पासवान ने की थी दो शादियां मृतक के पुत्र जितेंद्र पासवान ने बताया कि उसके पिता ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से एक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.