प्रज्वल रेवन्ना दो दिन की पुलिस हिरासत में
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- पूर्व जेडी(एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना को जेल के अंदर कथित तौर पर मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के मामले में मंगलवार को यहां की एक अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को सह-आरोपी प्रताप राय के साथ अदालत में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, यह मामला जेल के अंदर मोबाइल फोन इस्तेमाल किए जाने के आरोपों से जुड़ा है। पुलिस को जेल के अंदर मोबाइल फोन के कथित इस्तेमाल की जांच के लिए पूछताछ करनी है। रेवन्ना दुष्कर्म के एक मामले में जेल की सजा काट रहा है और फिलहाल उसे परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में रखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.