गया, जुलाई 24 -- जिले में समग्र विकास और विशेष जरूरतों वाले बच्चों तक स्वास्थ्य और संरक्षण सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित प्रज्ञा शक्ति कार्यक्रम की समीक्षा बैठक शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में हुयी। इसकी अध्यक्षता डीएम शशांक शुभंकर ने की। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, समाज कल्याण विभाग, यूनिसेफ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि एनआईसी के विकसित प्रज्ञा शक्ति पोर्टल पर अब तक 6718 बच्चों का सर्वेक्षण और पंजीकरण किया जा चुका है, जबकि शेष बच्चों का सर्वेक्षण तेजी से जारी है। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक चिन्हित बच्चे की मानसिक और शारीरिक स्थिति का समुचित आकलन कर स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से समय पर उपचार, नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जाए।

कार्यक्रम का उददेश्य सि...