सीवान, जुलाई 29 -- संदीप सिंह सीवान। आर्थिक तंगी अब जेल में बंद बंदियों की बेटियों की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना की पहल पर संचालित प्रज्ञान योजना के तहत सीवान मंडलकारा के बंदियों की बारह बेटियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन किया गया है। इन छात्राओं को चार वर्षों तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, इससे वे अपनी शिक्षा बिना किसी आर्थिक बाधा के जारी रख सकेंगी। मंडलकारा प्रशासन ने पात्र छात्राओं की पहचान कर इनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) को भेज दिया गया है।

योजना का उद्देश्य बताया गया कि प्रज्ञा योजना का उद्देश्य ऐसे परिवारों की बेटियों को शिक्षा से जोड़कर रखना है, जिनके पिता किसी कारणवश कारागार में बंद हैं और इनकी माताओं की आय बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करने के लिए पर्याप्त नहीं है। ऐसे परिवारों की ...