जौनपुर, मार्च 19 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मुंगराबादशाहपुर के स्टेशन रोड पर स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ से बुधवार को प्रज्ञा पुराण कथा के लिए गायत्री परिवार ने भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली। जो पूरे नगर में भ्रमण करने के उपरांत पुन:निकाले गए स्थान पर पहुंचकर समाप्त हुई। नगर के विभिन्न स्थानों पर छतों से पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। पीतांबर परिदृश्य में निकाली गई कलश यात्रा अद्भुत आलौकिक छटा बिखेर रही थी। मां गायत्री के चुनिदें गीतों तथा मत्रों के उच्चारण से पूरा कस्बा गायत्री मय हो गया। ध्वनि प्रसार यंत्रों से गुरूदेव देवर्षि श्रीराम शर्मा के जीवन उपयोगी तथा परोपकारी संदेश प्रसारित किए जा रहे थे। मां गायत्री के उद्घ़ोष से पूरा कस्बा गुंजायमान हो गया। बच्चों ने अपने हाथों में सद्ज्ञान से संबंधित स्लोगन लिखे गए तख्तियां क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.