भभुआ, अप्रैल 9 -- गायत्री परिवार की 501 महिलाओ ने सिर पर कलश लेकर किया नगर भ्रमण मानव कल्याण के लिए शुरू इस यज्ञ में हरिद्वार, वंृदावन, बनारस से पहुंचे विद्वान (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। मानव कल्याण की कामना के साथ गुरुवार से शहर के एसवीपी कॉलेज के पास गायत्री परिवार द्वारा प्रज्ञा पुराण कथा और 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू किया गया। महायज्ञ की मुख्य आयोजक लक्ष्मी देवी के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज परिसर से 501 महिलाओं का जत्था सिर पर कलश लिए नगर भ्रमण करने के लिए निकला। सभी महिलाएं पीला वस्त्र धारण कर रखी थीं। साथ में ऑडियो कैसेट से गायत्री मंत्र बज रहा था। गायत्री परिवार के सदस्य भानू प्रताप सिंह ने बताया कि मंगल कलश यात्रा में शामिल महिलाएं पटेल कॉलेज से जेपी चौक, एकता चौक, राजेंद्र सरोवर होते हुए गायत्री मंदिर के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.