लोहरदगा, मार्च 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिले के सदर थाना क्षेत्र में प्रज्ञा केंद्र संचालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी अनुसार मुंदो गांव के भठखिजरी निवासी प्रज्ञा केंद्र संचालक विनोद साहू के पुत्र सुनील साहू शुक्रवार शाम बाजार जाने के नाम पर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की तो उनका शव जंगल में एक पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों का कहना है कि शव को देखने से मामला आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का प्रतीत होता है। उनका आरोप है कि किसी ने हत्या कर शव को पेड़ से लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है।मृतक सुनील साहू अपने पीछे पत्नी और छोटे- छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। बताया जाता है कि उनकी एक पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.