प्रज्ञापुराण कथा में गूंजे संस्कार और सद्भाव के संदेश
गोंडा, मई 24 -- टिकरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में नवाबगंज विकास खंड के खड़ौवा गांव में पांच दिवसीय प्रज्ञापुराण कथा एवं नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें गांव की महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने मंगल गीतों के बीच उत्साहपूर्वक भाग लिया। दूसरे दिन कथा व्यास कैलाश नाथ त्रिपाठी ने प्रज्ञापुराण की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का मानव तकनीक और संसाधनों के कारण शक्तिशाली तो बन गया है, लेकिन उसके भीतर विवेक और संवेदनाएं कम होती जा रही हैं। यही कारण है कि भाई-भाई का दुश्मन बनता जा रहा है और समाज में आपसी तनाव बढ़ रहा है। यह यज्ञ एवं कथा कार्यक्रम 26 मई तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.