प्रजित ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड और ब्रांच मेडल
पीलीभीत, जुलाई 2 -- पीलीभीत। उप्र राइफल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 21 से 30 जून तक दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित की गई। नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्टरीज के प्रेसिडेंट रोशन लाल शुक्ल के प्रपौत्र प्रजित शुक्ला ने चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। इसमें .22 बोर 3 पोजीशन रायफल प्रतियोगिता में जूनियर कैटिगरी में ब्रांज मेडल व सीनियर में टीम इवेंट में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। टीम इवेंट में उनके साथी जितेंद्र कुमार मीणा व चंद्रभान यादव थे। उनकी जीत पर परिवार खुश है। उनके कोच व बरेली शूटिंग अकादमी के संचालक अमित यादव, पिता पीयूष शुक्ला एडवोकेट, मां संगीता शुक्ला (पूर्व सदस्य जिला उपभोक्ता फोरम) ने उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- दिल्ली शूटिंग प्रतियोगिता में ब्रह्मादेवी की छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.