प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कदमा शाखा समर कैंप का समापन
जमशेदपुर, मई 20 -- जमशेदपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कदमा शाखा जमशेदपुर द्वारा आयोजित चार दिवसीय निःशुल्क समर कैंप के चौथे एवं समापन दिवस पर बच्चों में विशेष उत्साह, उमंग एवं रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर संगम देखने को मिला। 5 से 11 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक, नैतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों का फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रहा, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चे विभिन्न भारतीय पारंपरिक परिधानों एवं अनेक प्रेरणादायी रूपों में सज-संवरकर पहुंचे। किसी ने डॉक्टर, शिक्षक, सैनिक, राजा-रानी, स्वतंत्रता सेनानी ,झांसी की रानी लक्ष्मीबाई एवं धार्मिक पात्रों का रूप धारण किया तो कोई अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक वेशभूषा में दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- हाथकाठी प्राथमिक विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.