जमशेदपुर, मई 18 -- जमशेदपुर ।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कदमा शाखा द्वारा चल रहे समर कैंप के दूसरे दिन मेडिटेशन से इसकी शुरुआत हुई. इस समर कैंप में बच्चों के मानसिक, नैतिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु चार दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का शुभारंभ हर्षोल्लास संचालन किया जा रहा है. कैंप में बच्चों के लिए योग, मेडिटेशन, म्यूजिकल एक्सरसाइज, क्रिएटिव एक्टिविटीज़, गेम्स, ड्राइंग, व्यक्तित्व विकास, एकाग्रता बढ़ाने की विधियाँ तथा मूल्यनिष्ठ शिक्षाओं पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बच्चों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कदमा शाखा प्रभारी बी के संजू बहन ने कहा कि आज के समय में बच्चों को केवल शैक्षणिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों की शिक्षा देना भी ...