सहारनपुर, फरवरी 14 -- प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से कस्बे में शनिवार को सुबह महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। कस्बे में प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें आकर्षक झांकियां सजाई गई। श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। अशोक विहार स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से प्रभातफेरी को ज्योति बहन ने रवाना किया। प्रभात फेरी को रवाना करने से पूर्व इनके द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित किया गया तथा आरएसएस के जिला संघचालक दिनेश शर्मा द्वारा झंडा फहराया गया। मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर अनुराग चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें आध्यात्मिक जागरूकता के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना चाहिए। नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच से ही हम शारीरिक एवं ...