शाहजहांपुर, मार्च 8 -- राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की जनपद इकाई के द्वारा प्रजापति समाज के होली मिलन समारोह एवं कुम्हार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा प्रजापति समाज के महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारे समाज में सामाजिक एकता की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम में जिला इकाई के जिला अध्यक्ष रविन्द्र पाल प्रजापति, महासचिव डॉक्टर महेश चंद्र प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, केके प्रजापति, कृष्ण मुरारी प्रजापति, दिनेश प्रजापति, नंदकिशोर प्रजापति, राम नरेश प्रजापति, राजेश प्रजापति, रविकांत प्रजापति, राजन प्रजापति आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.