जौनपुर, जनवरी 5 -- जौनपुर, संवाददाता। क्षेत्र के करंजाकला स्थित भकुरा गांव के मैदान में प्रजापति समाज की ओर से रविवार को भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के स्वागत का आयोजन किया गया। इस मौके पर दो दर्जन से अधिक सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। समारोह में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि अजीत प्रजापति और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सुनील यादव मम्मन ने नए सदस्य को माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया। सदस्य बनने वाले कार्यकर्ताओं ने भाजपा के निर्देशों का पालन करने और पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार हमेशा जनता की मदद के लिए काम कर रही है और योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सुनील यादव मम्मन ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.