जौनपुर, मार्च 28 -- जौनपुर। सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने लोकसभा में प्रजापति समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने का मुद्दा उठाया। इससे समाज में खुशी का माहौल है। सांसद ने संसद में यह मांग प्रमुखता से रखी। यह मुद्दा उन्होंने चुनाव के दौरान किए गए वादे के अनुरूप उठाया, जिसे लेकर समाज में लंबे समय से उम्मीद थी। प्रजापति महासभा जौनपुर के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने सांसद के इस कदम पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के उत्थान और सामाजिक न्याय की दिशा में अहम है। सांसद ने कहा कि चुनाव में किए गए वादों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। प्रजापति समाज के अधिकार और सम्मान के लिए आगे भी आवाज उठाते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...