कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता । झारखंड प्रजापति महासंघ, जिला कोडरमा के तत्वावधान में प्रजापति भवन ब्लॉक रोड में रविवार को होली मिलन सह सम्मान समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में प्रजापति समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर झुमरी तिलैया नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 8 से नवनिर्वाचित पार्षद सीमा कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें महासंघ के कोषाध्यक्ष डॉ. पी. कुमार, महासंघ के अध्यक्ष भुवनेश्वर पंडित, जिला महामंत्री विजय कुमार पंडित, जीवलाल पंडित, राजू पंडित, राजकुमार पंडित समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा फूल-माला एवं गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री विजय कुमार पंडित ने सभी अतिथियों और समाज के सदस्यों के प्रति आभार व्...