मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष डॉ. रामनरेश पंडित ने कहा कि लगातार दो वर्षों से प्रजापति समाज के नौजावानों की हत्या की घटना चिंतनीय है। कहा कि दरधा के रामनौमी पंडित, छाजन के संतोष पंडित के पुत्र और अब औराई के अर्जुन पंडित की हत्या कर दी गयी। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार प्रजापति समाज की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। प्रजापति समाज इस जघन्य हत्या की निंदा करता है। अगर इस प्रकार की घटना पर जिला प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो प्रजापति समाज आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.