प्रजापति समाज की एकजुटता से ही चुनाव में बढेगी समाज की भागीदारी
मुरादाबाद, जुलाई 26 -- राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ इकाई के तत्वावधान में रविवार को स्योहारा रोड स्थित ग्राम मानावाला के कृष मैरिज हॉल में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह एवं प्रजापति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य दिनेश प्रजापति ने समाज की एकजुटता, शिक्षा और संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज के लोगों को जनता के बीच अपनी पहचान और लोकप्रियता इतनी मजबूत बनानी चाहिए कि जिससे आने वाले समय में इस क्षेत्र से प्रजापति समाज के कम से कम 50 प्रधान बनवा सके। इसके लिए सभी को सामाजिक एकता, जनसेवा और संगठन विस्तार के साथ कार्य करना होगा।कार्यक्रम में महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज के उत्थान, शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.