मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के पूर्व उपाध्यक्ष रामलखन पंडित का निधन गुरुवार को उनके पैतृक आवास रामबाग में हो गया है। उनके निधन पर समाज के चौरासी से जुड़े क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर पंडित, प्रदेश संगठन सचिव शंकर पंडित, जिलाध्यक्ष डॉ. रामनरेश पंडित, प्रदेश संगठन सचिव शंकर पंडित, पूर्व जिला सचिव हरि किशोर पंडित, पूर्व कोषाध्यक्ष उमाशंकर पंडित, राजेश प्रजापति, रामेश्वर पंडित, चुल्हाई पंडित, दिनेश पंडित, सुरेन्द्र पंडित, रविन्द्र पंडित, मनोज पंडित आदि ने शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...