बलिया, जनवरी 11 -- बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा की बैठक हैबतपुर स्थित एक होटल में हुई। इसमें संत राम बीए की जयंती 15 जनवरी को हैबतपुर में मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए विद्याशंकर प्रजापति को मुरलीछपरा ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदीप प्रजापति को रेवती बरमेश्वर प्रजापति को सोहांव, बब्बन प्रजापति को चिलकहर का अध्यक्षत तथा श्रीकांत प्रजापति रेवती ब्लॉक सचिव एवं ओमप्रकाश प्रजापति को महासचिव मनोनीत किया गया। इस मौके पर हरेराम प्रजापति, कन्हैया, बद्रीनाथ, सत्यप्रकाश, राधेश्याम, राजेश, संजय, रामाश्रय, महीपाल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.