चतरा, जून 1 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ, जिला शाखा चतरा द्वारा रविवार को अध्यक्ष गौतम प्रजापति के निवास स्थान बस स्टैंड के पास किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला संरक्षक पंकज कुमार प्रजापति उपस्थित थे। बैठक में समाज के उत्थान, शिक्षा पर जोर और नशा खोरी से बचने पर चर्चा किया गया। साथ समाज के विकास के लिए कई निर्णय लिये गये। जैसे कि पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर वार्षिक कार्य योजना तैयार करने, रोकड़ पंजी, कोष विकाश, प्रशिक्षण कौशल, राजनीतिक चेतना, नैतिक विकास, आपसी विवाद निपटारा संबंधित मामलो पर विचार विमर्श किया गया। सभा की अध्यक्षता गौतम प्रजापति व मंच का संचालन अशेस्वर प्रजापति ने किया। यह भी पढ़ें- बैठक में श्री कृष्ण चेतना परिषद का हुआ गठन कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी पप्पू कुमार प्...