कटिहार, अप्रैल 28 -- कटिहार निज संवाददाता प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा रामपुर स्थित ओम शांति प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी कटिहार ओम शांति सेंटर की संचालिका बीके सुनीता दीदी ने दी। इस अवसर पर मेयर उषा देवी अग्रवाल, डॉक्टर लीलाधर माहेश्वरी, मधु माहेश्वरी, माकंट आबू से पधारे राज योगी तपस्वी महेश भाई, पूर्णिया की मुकुट दीदी बारसोई के गणेश भाई, सालमारी, फलका, कुरसेला, काढागोला के भाई बहन उपस्थित थे। स्नेह मिलन कार्यक्रम के साथ-साथ पौधारोपण किया गया। बताया कि फलदार पौधों में आम, चीकू,लीची और फूलों के लगभग 200 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर प्रसिद्ध दंत चिकित्सक एल डी महेश्वरी को उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को लेकर सम्मानित भी किया गया। यह भी पढ़ें- प्रजापति ब्रह्मकुमारी द्वारा किया गया...