प्रजापति कुम्हार संघ मृतक के परिजनों का करेगा मदद
लातेहार, मई 11 -- बारियातू। प्रखंड के साल्वे पंचायत के जबरा गांव निवासी सुकर प्रजापति का सड़क दुर्घटना में मौत होने पर बारियातु प्रखंड कुम्हार प्रजापति संघ ने शोक व्यक्त किया। कुम्हार संघ के सचिव सोनू प्रजापति ने बताया कि सुकर प्रजापति अपनी नाती अशोक प्रजापति चिरिदिरी, कान्हाचट्टी निवासी के साथ अपने बाईक से किसी शादी समारोह से जबरा लौट रहे थे। इसी क्रम में सिमरिया थाना क्षेत्र के एन एच 22 फाड़ी माचन के पास तेज रफ्तार से आ रही कोयला हाईवा ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर हीं दोनों का मौत हो गया। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बारियातु प्रजापति कुम्हार संघ ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने की बात कही। यह भी पढ़ें- बाइक-स्कॉर्पियो की टक्कर में दो युवकों की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.