प्रजापति कुम्हार महासंघ की बैठक में गांव-गांव समिति गठित करने पर बनी सहमति
लातेहार, सितम्बर 21 -- चंदवा प्रतिनिधि। झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की लातेहार जिला इकाई की बैठक सोमवार को चंदवा स्थित पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भुनेश्वर प्रजापति ने की। बैठक में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति, माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रजापति, प्रदेश महामंत्री सह माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य ईश्वर चंद्र प्रजापति तथा प्रदेश युवा प्रकोष्ठ प्रभारी शंभू प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में जिला समिति के पुनर्गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए सभी प्रखंड एवं अंचलों में सदस्यता अभियान शुरू करने पर सहमति बनी। प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति ने कहा कि समाज के विभिन्न कार्यों को गति देने के लिए जिले के सभी गांवों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.