प्रयागराज, अप्रैल 9 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति एक साल के बाद गुरुवार को प्रयागराज पहुंची। मीरापट्टी धूमनगंज में अभिनंदन के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल पर प्रतिक्रिया दी। कहा कि हमारा देश प्रजातांत्रिक देश है जो कानून और संविधान से चलने वाला है। कुछ लोगों द्वारा सत्ता के लिए जनता पर विश्वास न करते हुए निर्वाचन के लोगों को कैद करना, मुझे लगता है कि किसी हद तक अच्छा नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की कि निष्पक्ष होकर चुनाव होने दीजिए। जो जीतेगा सरकार चलाएगा लेकिन इस तरह न्यायालय और कानून को ताक पर रख देना, चुनाव में प्रजा के अधिकारों का हनन करना या फिर निर्वाचन के लोगों को कैद कर देना, इसे सभ्य समाज उचित नहीं मान सकता। ममता बनर्जी का नाम लिए बगैर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.