प्रजनन काल में भी यमुना में धड़ल्ले से हो रहा मछलियों का शिकार
औरैया, जुलाई 22 -- यमुना नदी में मछलियों के प्रजनन काल के दौरान भी अवैध शिकार थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक जून से 31 अगस्त तक मछलियों के शिकार पर पूर्ण प्रतिबंध होने के बावजूद बीहड़ क्षेत्र में शिकारी खुलेआम जाल बिछाकर मछलियां पकड़ रहे हैं। इससे मछलियों की प्राकृतिक प्रजनन प्रक्रिया प्रभावित होने के साथ उनकी संख्या पर भी संकट गहराने लगा है। बीहड़ पट्टी के बीझलपुर क्षेत्र से लेकर जालौन जनपद के कुठौंद क्षेत्र तक यमुना नदी में बड़े पैमाने पर जाल बिछाकर मछलियों का शिकार किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद लगातार हो रहे शिकार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से मछलियों की कई प्रजातियों के अस्तित्व पर खतरा बढ़ रहा है। जिला मत्स्य अधिकारी रमाकांत निरंजन ने बताया कि यमुना नदी में आगरा समेत ऊपरी क्षेत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.