प्रचार वाहन को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
समस्तीपुर, जून 25 -- समस्तीपुर। नशा मुक्त भारत अभियान योजना के तहत गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम रोशन कुशवाहा ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही कलेक्ट्रेट सभागार में दीप प्रज्ज्वलन, हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी प्वाइंट, रंगोली कार्यक्रम तथा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला खेल कार्यालय, जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, मुस्कान नशा मुक्ति केंद्र एवं एनसीसी कैडेट्स विंग के लगभग 550 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा) राजेश कुमार सिंह, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अधीक्षक मद्य निषेध, प्रभारी पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रशाखा, जिला खेल पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.